फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल कंपनी कर्मचारी को लूटा

Wed, 17 Jun 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोमवार रात शहर की धारूहेड़ा चुंगी के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने एक कंपनी के कर्मचारी को हथियारों के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने कर्मी के साथ मारपीट भी की है। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आजाद चौक के निकट रहने वाला प्रवीन बावल स्थित मुसासी कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार रात प्रवीन ड्यूटी ऑफ करने के बाद धारूहेड़ा चुंगी पर बस से उतरा था। इसके बाद प्रवीन पैदल ही सर्कुलर रोड से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए उसके साथ मारपीट की तथा उसका पर्स और मोबाइल लूट लिया। पर्स में एक हजार रुपये की नकदी थी। 
विज्ञापन

जल्द गिरफ्त में होंगे बदमाश: एसएचओसिटी एसएचओ रामकुंवार ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है, जल्द ही बदमाशों को काबू भी कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें