फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पार्षद के बेटे को मारी गोली

Wed, 17 Jun 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित नैहचाना कट के निकट एक होटल संचालक को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल होटल संचालक बावल के वार्ड संख्या छह से पार्षद कमला देवी का बेटा है। घायल को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।बावल के वार्ड नंबर छह के टीबडीपुर मोहल्ला निवासी राजबीर के 30 वर्षीय बेटे बलजीत ने नेशनल हाईवे आठ पर नैहचाना कट के नजदीक नीलकंठ नाम से होटल खोला हुआ है। सोमवार रात्रि करीब 10 बजे बलजीत अपने होटल के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। बदमाशों से छुड़वाकर बलजीत जैसे ही होटल की तरफ भागा बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली बलजीत के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। होटल कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल संचालक बलजीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तथा बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बलजीत का रेवाड़ी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है तथा चिकित्सकों ने उसके पैर से गोली भी निकाल दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है: एसएचओबावल थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें