फोटो : 24ड़ा तालाब स्थित हनुमानजी के मंदिर के सामने एकत्रित हुए गणमान्य। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। श्रीघंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला की ओर से रामलीला प्रदर्शन की अंतिम कड़ी में हनुमानजी के रूप में कलाकार ने बड़ा तालाब स्थित हनुमानजी के मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई।
रामलीला के सचिव यादके सुगंध ने बताया कि रामलीला की शुरुआत में शिला पूजन करके बल्ली पर हनुमानजी का झंडा लगाया जाता है जो रामलीला के मंचन के दौरान 10 दिनों तक फहराता रहता है।
रामलीला संपन्न होने के बाद हनुमानजी बने हुए पात्र द्वारा गाजे बाजे के साथ रामलीला के सभी कलाकारों के साथ मिलकर जुलूस के रूप में घंटेश्वर मंदिर से चलकर, सब्जी मंडी, भाड़ावास गेट होते हुए हनुमान मंदिर तक ले जाया गया और मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
हनुमान बने कलाकार वैभव शर्मा रामलीला मंचन के दौरान जिन सात्विक बंधनों से बंधा होता है, ध्वजा चढ़ाकर उनसे मुक्त हो जाता है। इस मौके पर प्रसाद भी बांटा गया और रात को घंटेश्वर मंदिर के सत्संग भवन में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक अशोक शर्मा, प्रधान अनुकूल शर्मा, नेहा शर्मा, श्याम गुप्ता, याद सुगंध, रमेश वशिष्ठ, महेश शर्मा आदि उपस्थित थे।