फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर फाइनेंस कंपनी को लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल पुलिस ने गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर फाइनेंस कंपनी को चूना लगाकर ठगी करने वाले और अदालत की ओर से फरार घोषित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान जिला नूंह जिले के गांव खानपुर घाटी निवासी नवाब खान उर्फ नवाबुद्दीन के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वर्ष 2004 में एक महिंद्रा की सवारी जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके गाड़ी चालक रेवाड़ी जिले के नांगल उगरा निवासी धर्मबीर को गिरफ्तार करके गाड़ी को कब्जे से लिया था। जांच में यह सामने आया कि यह गाड़ी नवाबखान उर्फ नवाबुद्दीन के नाम है तथा जेएस फॉरवाहिल फॉरव्हीलर्स मोटर्स, बीटीएल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड कंपनी फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह से फाइनेंस करवाई हुई है। पुलिस ने जब फाइनेंस कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि उपरोक्त गाड़ी की नंबर प्लेट बदली हुई है। जांच में यह बात भी सामने आई कि गाड़ी के मालिक ने फाइनेंस की किस्त भरने से बचने के लिए इस कंपनी के साथ धोखा करते हुए गाड़ी की नंबर प्लेट बदल ली। चूंकि संबंधित गाड़ी के मालिक नवाबखान उर्फ नवाबुद्दीन के खिलाफ फाइनेंस कंपनी के साथ धोखाधड़ी केस दर्ज कर लिया था और इसकी इस मामले में गिरफ्तार न हो पाने के कारण वर्ष 2005 में अदालत ने इसको फरार घोषित कर दिया था। अब पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें