फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 माह का हिसाब मांगने वाले पिता-पुत्र जनता को दें 3 पीढियों का हिसाब : विधायक लक्ष्मण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में चलाए जा रहे मेगा सफाई अभियान की कड़ी में शनिवार को महेंद्रगढ़ रोड स्थित सास्त्री नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पार्षद कुसुमलता की देखरेख में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भ्रष्टाचार की फाइलें खुलने का डर सता रहा है, इसलिए ही वह प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का टोटका करके ही पिता-पुत्र जीत जाते थे। रेवाड़ी की जनता ने अब पिता-पुत्र की जोड़ी से अपना पीछा छुड़ा लिया है। वे अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं व दूसरों में कमियां निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे साढ़े तीन माह का हिसाब मांगने वाले पिता-पुत्र पहले रेवाड़ी की जनता को अपनी तीन पीढियों का हिसाब दें। उन्हें विरासत में समस्याओं का अंबार मिला है, जिनके समाधान पर उनका होमवर्क लगातार जारी है। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधकारी, अभियान से जुड़े लोग व काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें