रेवाड़ी। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की नीमोठ इकाई ने रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ कमेटी की मांग स्वीकार करने पर मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार जताया है। जिलाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि 320 दिनों तक लगातार चला आंदोलन अनुकरणीय रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और किसानों की एकजुटता तथा संघर्ष के कारण ही सरकार को जनता की मांग माननी पड़ी। यह आंदोलन आने वाले समय में जनहित के संघर्षों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री का धरना स्थल पर पहुंचना एक सकारात्मक और लोकतांत्रिक परंपरा का उदाहरण है।
विज्ञापन
इस अवसर पर गजराज, प्रेम, लाल सिंह पूर्व पंच, हंसराज, रामोतार पंच, सत्यनारायण फौजी, नरेश, जगरूप नंबरदार, बलबीर सिंह, सुरेंद्र, सत्यनारायण, होशियार सिंह, राजबीर, दिनेश मौजूद रहे।