बैठक में बातचीत करते लोग। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। झज्जर रोड स्थित रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन केशव कुंज की बैठक गली नंबर एक स्थित प्रधान कार्यालय में प्रधान मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसोसिएशन का कार्यकाल पूरा होेने पर कार्यकारिणी भंग कर चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
सचिव राजबीर सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराना आवश्यक हो गया है। इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई और वर्तमान कार्यकारिणी भंग करने का निर्णय लिया।
तय किया गया कि नई कार्यकारिणी के गठन निष्पक्ष तरीके से होगा। इसके लिए दो रिटर्निंग ऑफिसर सुरेंद्र वशिष्ठ और मुकेश शर्मा नियुक्त किए गए। नामांकन की तिथि 6 मई शाम 6 बजे तक रखी गई है। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 9 मई को शाम 6 बजे तक नाम वापसी होगी। मतदान 10 मई को होगा।
चुनाव में भाग लेने के लिए केवल संस्थापक सदस्य, आजीवन सदस्य और साधारण सदस्य पात्र होंगे। उनके ऊपर कोई बकाया राशि नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को नामांकन पत्र भरकर रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करना अनिवार्य होगा। अधूरे नामांकन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे।
बैठक में प्रधान मुकेश कुमार, सचिव राजवीर सिंह, उपप्रधान मनोज कुमार, सह सचिव इंदरजीत, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सहित रिटर्निंग ऑफिसर सुरेंद्र वशिष्ठ और मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।