रेवाड़ी। स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में ‘हमारा परिवार’ संस्था के तत्वावधान में ध्यान साधना सत्संग का कार्यक्रम ‘जीवन का मधुर संगीत है भगवदगीता’ का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, सहसंयोजक परवीन ठाकुर, प्राचार्य विजय शर्मा ने कहा कि भगवदगीता में सभी वेदों का सार समाया है। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने घरों में भगवदगीता को पढ़ें, बच्चों को सुनाएं और उन्हें इसे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इससे परिवार में अच्छे संस्कार बनेंगे।
कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक कमल मखीजा, प्रधान शशी जुनेजा, मधु गुप्ता व पार्षद सुचित्रा चांदना ने कहा कि भगवदगीता की भाषा सरल है। प्रत्येक शब्द में सुंदर संदेश छिपे हैं।
इस मौके पर सीडीएस बिपिन रावत समेत अन्य सैन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पंजाबी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सरदार बलबीर सिंह, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध यादव, शिक्षाविद् एवं ओमप्रकाश चुघ ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत महान कर्मयोगी थे। उन्होंने भारतीय सेना को आत्मनिर्भर बनाया।
कार्यक्रम में डिप्रेशन, माइग्रेन, हृदयरोग, मधुमेह व थायराइड के लिए लाफ्टर थेरेपी का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर तारा देवी, अशोक जुनेजा, प्रकाश मेहता, शिक्षाविद बलबीर अग्रवाल, देवेन्द्र कुमार, आशा तनेजा, नेहा मेहता, त्रिभुवन भटनागर, राहुल, त्रिलोक चावला, जूही चावला, संस्कृति, सतपाल शास्त्री, प्रो. सीएल सोनी, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, दीपचंद्र, सुनीता शास्त्री आदि मौजूद रहे।