फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की चौधराहट के लिए चुनाव प्रचार थमा, रणभूमि में रणनीति पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की 18 जिला परिषद व 7 पंचायत समिति के प्रतिनिधियों के लिए 9 नवंबर को होने वाले चुनावों को लेकर मतदान तिथि से 72 घंटे पूर्व लाउडस्पीकर का शोर सोमवार शाम को थम गया। जिला परिषद के प्रत्याशी अब जीतने की रणनीति पर काम शुरू कर दिए हैं। प्रत्याशी व समर्थक बूथ मैनेजमेंट में जुट गए हैं। वे घर-घर अभियान चलाकर वोट अपील कर रहे हैं। सोमवार को सभी युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाते नजर आए। जीत की दौड़ में कुछ प्रत्याशी नए तरकीब अपनाते नजर आ रहे तो कोई सिस्टम से भी आगे निकलने की कोशिश में रहा।
विज्ञापन

प्रत्याशी प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं होने दे रहा है। प्रचार प्रसार के लिए महिलाएं भी पीछे नहीं रही। अब जीत किसकी होगी यह तो 27 नवंबर को ही तय होगा। 9 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। जिला परिषद के 18 वार्डों में 133 व पंचायत समिति के 7 वार्डों में 628 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 5 लाख 59 हजार व 805 मतदाता करेंगे। इसके साथ ही जिला में 365 ग्राम पंचायतें हैं। इन चुनावों के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। शाम को पांच बजते ही प्रत्याशियों ने गाडियों पर लगे भोपू व अन्य प्रचार सामग्री को उतार दिया। शात को सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक टोलियों में टीमें बनाकर गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करने लगे हैं।
चुनाव के मद्देनजर 9 व 12 नवंबर को होगा सार्वजनिक अवकाश
जिला परिषद तथा पंचायत समिति के सदस्यों के चुनावों के लिए बुधवार 9 व शनिवार 12 नवंबर को होने वाले मतदान के मद्दनेजर जिला के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्ड, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों आदि में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

सरकार की ओर से हरियाणा पंचायती राज अधिनियम-1994 के तहत जिला रेवाड़ी में पंचायती राज संस्थाओं के क्षेत्रों में स्थित कारखानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों इत्यादि में भी 9 व 12 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे इन संस्थानों में काम करने वाले वर्कर व कर्मचारी भी वोट डाल सकेंगे।
ड्यूटी का निर्वहन निष्पक्षता व ईमानदारी से करें पोलिंग पार्टी
डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में पोलिंग पार्टी की भूमिका अहम होती है। पोलिंग पार्टी को चाहिए कि अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्पक्षता व ईमानदारी से करें। सभी अधिकारी व कर्मचारी खुश व तनावमुक्त रहकर अपनी ड्यूटी दें।
डीसी सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में पंचायती राज संस्थाओं के मद्देनजर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाईजर व जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी बहुत ही संवेदनशील एवं जिम्मेदारी का कार्य है। पोलिंग पार्टियों को चाहिए कि वे पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए पारदर्शी व शांतिपूर्ण मतदान में सहभागी बनें। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे आदर्श आचार संहिता के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आदर्श आचार संहिता की अवहेलना व उल्लंघन हो।
चुनाव ड्यूटी में कोताही व लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : चुनाव पर्यवेक्षक
जिला रेवाड़ी के सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार डागर ने कहा कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी के प्रति कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन तथा जिला में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव के समय राज्य चुनाव आयोग से प्राप्त आदेशों तथा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई हैंड बुक को अच्छी तरह पढ़ लें।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ पर रहेगी पुलिस प्रशासन की पैनी नजर
एसपी राजेश कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पुलिस की रहेगी। इन बूथ पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और गांवों में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाएगा। चुनाव में असामाजिक और आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी गैर कानूनी कार्य व अवैध गतिविधि होने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

एक नजर
ग्राम पंचायतें - 365, इनमें एक-एक सरपंच और 3233 पंच चुने जाएंगे
पंचायत समितियां - 07 कुल सदस्य 143, इनमें से ही सात चेयरमैन चुने जाएंगे।
जिला परिषद - 1, कुल वार्ड - 18, इनमें से चेयरमैन चुना जाएगा।
जिले की ग्रामीण आबादी - 7 लाख 8 हजार 749, जो पंचायतीराज संस्थाओं के तहत कवर होगी।
मतदाता - 5 लाख 59 हजार 805 ग्रामीण क्षेत्र के कुल मतदाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें