फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 पेटी शराब से भरी गाड़ी पकड़ी, दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र गांव मंदौला में रविवार रात को पुलिस ने नाकाबंदी कर शराब से भरी एक ईको गाड़ी को पकड़ी है। साथ ही गाड़ी में अवैध रूप से रखी 35 पेटी शराब भी बरामद की है। पुलिस ने कार में सवार दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह शराब किसी चुनाव में ले जाने से संबंधित तो नहीं है।
विज्ञापन

खोल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के गांव खालेटा निवासी प्रदीप व जैनाबाद निवासी भूपेन्द्र दोनों शराब सप्लाई का कार्य करते हैं। दोनों ईको गाड़ी में शराब की पेटियां भरकर डहीना से मंदौला की ओर जाएंगे। सूचना के बाद खोल पुलिस ने मंदौला बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर कर वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इसी दौरान वहां से थोड़ी दूरी पर पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार सवार दोनों युवकों ने अपनी गाड़ी को मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कार से 10 पेटी देसी शराब, 15 पेटी अंग्रेजी शराब व 10 पेटी बीयर बरामद की है। उधर, पुलिस संभावना व्यक्त कर रही है कि यह शराब किसी चुनाव प्रत्याशी से संबंधित तो नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें