फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की अंगूठियां उतरवाईं

Sat, 05 Jul 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में बाइक सवार युवकों ने शुक्रवार को एक बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी सोने की अंगूठियां उतरवा लीं। इसके बाद युवक भाग निकले।
कुछ देर बाद बुजुर्ग ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। शक्तिनगर निवासी बुजुर्ग विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह गांधी चौक के पास अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। तभी एक बाइक पर आए युवकों ने उन्हें बातों में उलझाकर सोने की दो अंगूठियां ठग लीं।
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर या बहका कर अंगूठी निकलवा ली और भाग गए। उन्हें बाद में अहसास हुआ कि यह लूट की वारदात थी। पीड़ित की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई आकाश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास वाले एरिया में सीसीटीवी की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें