फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने यूपी विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था का किया अध्ययन

Tue, 28 Jul 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था के अध्ययन एवं अनुभव साझा करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति के चेयरमैन एवं रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने की।
विज्ञापन

बैठक में हरियाणा विधानसभा की ओर से विधायक बलराम दांगी, विधायक शीशपाल सिंह, बिजेंद्र डहीना तथा विधानसभा के अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश सरकार एवं विधानसभा की ओर से मोहम्मद मसूद, पार्थ सारथी सेन, मोनिका रानी, कैप्टन मनीष रॉय, निधि श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें विद्यालय शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा एवं अभियांत्रिकी संस्थानों की संख्या, विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों, शिक्षा की गुणवत्ता, डिजिटल शिक्षण प्रणाली तथा शिक्षा सुधारों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था, वहां लागू नीतियों तथा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की जानकारी देते हुए दोनों राज्यों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान पर जोर दिया।
बैठक में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी शिक्षा नीतियों, योजनाओं और नवाचारों को साझा किया। दोनों राज्यों ने इस बात पर चर्चा की कि एक-दूसरे के सफल मॉडलों और अनुभवों को अपनाकर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकता है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों राज्यों की शिक्षा प्रणालियों का तुलनात्मक अध्ययन करना, एक-दूसरे के श्रेष्ठ अनुभवों से सीखना तथा विद्यार्थियों के हित में बेहतर नीतियों को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें