फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध रूप से विकसित हो रही पांच अवैध कॉलोनियों में डीटीपी ने निर्माण को किया ध्वस्त

Fri, 28 Aug 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की टीम ने करीब 14.5 एकड़ में बिना अनुमति के विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 17 डीपीसी, 18 प्रीकास्ट चहारदीवारी, एक टिन शेड और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि रेवाड़ी में करीब 10.5 एकड़ क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा राजस्व संपदा कुतुबपुरी जागीर में करीब चार एकड़ में विकसित की जा रही एक अन्य अवैध कॉलोनी में भी निर्माण हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल की सहायता ली गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति विकसित कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलर लोगों को खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। बाद में अवैध निर्माण शुरू होने पर विभागीय कार्रवाई होती है और खरीदार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नियमानुसार अनुमति लेना जरूरी है। आमजन किसी भी कार्यदिवस पर जिला नगर योजनाकार कार्यालय में जाकर कॉलोनी की वैधता की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें