फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा से लौट रहे परीक्षार्थियों का हंगामा

Tue, 03 Jun 2014 12:11 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में रविवार को आयोजित हुई राजस्थान पुलिस की भर्ती परीक्षा से लौट रहे परीक्षार्थियों ने ट्रेनों में जमकर हंगामा मचाया। युवकों के बार-बार चेन पुलिंग के कारण जयपुर की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार से पांच घंटे की देरी से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। इस कारण दिल्ली से जयपुर की ओर से जाने वाली ट्रेनों के भी संचालन पर असर पड़ा।
विज्ञापन


राजस्थान मेें रविवार को पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसके लिए जिला से भी बड़ी संख्या में युवा इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने गए थे। इनके अलावा रेवाड़ी स्टेशन के तहत आने वाले अलवर जिला के भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल थे। रेवाड़ी और अलवर जिलों के परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र जयपुर और अजमेर जिलों में बनाए गए थे जिसके कारण अधिकांश परीक्षार्थी ट्रेनों से ही गए थे। परीक्षा देने के बाद इन जिलों से आने वाले ट्रेनाें के लेट होने का सिलसिला शुरू हो गया था।

ये गाड़ियां रही लेट
अहमदाबाद से चलकर दिल्ली जाने वाली आश्रम एक्सप्रेस स्थानीय स्टेशन पर आगमन का समय 8:22 बजे था लेकिन चेन पुलिंग के कारण यह ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से पहुंची। इसी प्रकार जोधपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली मंडोर एक्सप्रेस सुबह 4 बजे की बजाय दोपहर 12 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा जैसलमेर से चलकर दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 9:05 बजे की दोपहर 2 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा जयपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली डबल डेकर सुपर फास्ट एक्सप्रेस भी 10 बजे की बजाय दोपहर 12 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा अहमदाबाद से चलकर हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार मेल सुबह 3:25 बजे की बजाय 10 बजे पहुंची। इन ट्रेनाें के अलावा जयपुर-हिसार पैसेंजर भी तीन घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


डबल डेकर में चढ़ कर किया हंगामा
जयपुर से आने वाली सभी ट्रेनों के लेट होने के कारण रेवाड़ी से दिल्ली की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय तक रवाना नहीं हो सकी जिसके कारण जब डबल डेकर स्थानीय स्टेशन पर कुछ समय के लिए रुकी तो यात्री इसमें भी चढ़ गए। बाद में मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने इन यात्रियों को नीचे उतारा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें