फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीएमसी ने पार्षदों के साथ किया पैदल निरीक्षण, 100 कदम में ही खुल गई व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
सफाई व्यवस्था का जायजा लेते डीएमसी प्रदीप अहलावत। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। कार्यभार संभालने के बाद डीएमसी प्रदीप अहलावत ने बुधवार को पहली बार नगर पार्षदों के साथ बैठक की। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं डीएमसी के सामने रखीं। सफाई व्यवस्था, घर-घर कचरा उठाने, नालियों की सफाई, सड़कों में गड्ढे और बेसहारा गौवंश समेत कई समस्याओं को लेकर पार्षदों ने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

पार्षदों की शिकायतें सुनने के बाद डीएमसी प्रदीप अहलावत ने अधिकारियों की रिपोर्ट पर निर्भर रहने के बजाय खुद मौके की स्थिति देखने का निर्णय लिया। वह पार्षदों और अधिकारियों के साथ नगर परिषद कार्यालय से पैदल भादावास गेट की ओर रवाना हुए। करीब 100 कदम के रास्ते में ही कई जगह अव्यवस्थाएं सामने आ गईं।
भाड़ावास गेट पहुंचने पर भरी हुई नालियां, सड़क पर जमा कीचड़ और पानी, बदहाल शौचालय सहित कई समस्याएं सामने आईं। डीएमसी ने मौके पर अधिकारियों से समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। भादावास गेट का वह हिस्सा भी निरीक्षण के दौरान सामने आया, जिसके गिरने से पहले एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके आसपास भी सफाई और जलभराव की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस दौरान एक व्यक्ति ने सफाई के लिए हाथ भी जोड़ा, डीएमसी ने कहा कि कमियां हमारी है, आप हाथ ना जोड़ें। जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एक बरमा भी लगा मिला, लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा था। इस पर डीएमसी ने जेई को मौके पर बुलाया और समस्या की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सोमवार को फिर होगा निरीक्षण

डीएमसी प्रदीप अहलावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि सोमवार को वह दोबारा भाड़ावास गेट का निरीक्षण करेंगे और तब तक संबंधित समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें