फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला नगर आयुक्त ने सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटाने की कल तक की दी डेडलाइन

विज्ञापन
फोटो : 0126 फरवरी को प्रकाशित खबर
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद ने अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। जिला नगर आयुक्त राहुल मोदी ने सर्कुलर रोड पर सभी संस्थान, प्रतिष्ठान, दुकानदार सहित सभी से सोमवार तक अतिक्रमण हटाने की अपील की है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण से यातायात में व्यवधान उत्पन्न होता है। इसके अतिरिक्त आमजन को असुविधा का भी सामना करना पड़ता है। इसीलिए सभी से यह अपील है कि वह सोमवार तक अपना अतिक्रमण हटा लें। यदि सोमवार तक किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो इसके उपरांत नगर परिषद द्वारा व्यापक अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, जिला नगर आयुक्त राहुल मोदी ने कहा कि इस प्रकार का प्लास्टिक स्वास्थ्य पर तो प्रतिकूल असर डालता ही है। साथ ही यह सीवरेज व्यवस्था को भी खराब करते हैं। इसलिए ही इस प्रकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरुद्ध नगर परिषद की टीम कार्रवाई करेगी और उनके चालान काटे जाएंगे। उन्होंने आमजन से भी यह अपील की है कि वह खरीदारी के लिए बाजार जाते समय अपने साथ जूट या कपड़े का थैला लेकर जाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें।

-

पैदल आने जाने वाले लोगों को होती है काफी परेशानी

मौजूदा समय में शहर के बस स्टैंड के सामने सर्कुलर रोड पर नई सड़क बनने के बाद से ही लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। दरअसल, एक साइड की सड़क बंद कर दी गई है। दूसरी साइड की सड़क आवाजाही के लिए चालू है। दुकानदारों के फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण पैदल आने जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने अपनी दुकान फुटपाथ तक बढ़ाई हुई है। ऐसे में फुटपाथ का उपयोग दुकानदार अपनी दुकान चलाने के लिए कर रहे हैं। पैदल आने जाने वाले लोगों को सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। एक ही साइड से ट्रैफिक का आवाजाही होने के कारण छोटे से लेकर बड़े वाहन यहीं से गुजरते हैं। हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई फार्मूला नहीं आया काम
नगर परिषद लगातार अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रही थी। मगर राजनीतिक दखल के कारण अतिक्रमण हटाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। जब कार्रवाई होती है, तो बाजार के ही कुछ दुकानदार अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर उसे रुकवा देते हैं। नगर परिषद के अधिकारियों ने पीली पट्टी खींचकर अतिक्रमण रोकने के निर्देश कर्मचारियों को दिए, लेकिन यह फॉर्मूला कई बार फेल हो चुका। टीम भी गठित कर दी गई। दावा किया गया कि अब किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद हालात में ज्यादा बदलाव नहीं आया।

-
वर्जन:

संस्थान, प्रतिष्ठान, दुकानदार सहित सभी से अपील है कि सोमवार तक सर्कुलर रोड से अतिक्रमण हटा लें। उसके बाद सख्त कार्रवाई होगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरुद्ध नगर परिषद की टीम कार्रवाई करेगी और उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन


-राहुल मोदी, जिला नगर आयुक्त रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें