फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भजनों से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध, जमकर थिरके

विज्ञापन
भजनों पर खुशी से झूमते श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-1 सोलहराही स्थित प्राचीन इच्छा पूर्ण चोले वाले हनुमान मंदिर में 30वें सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी पंडित बिजेंद्र भारद्वाज ने कराई। सुंदरकांड पाठ के दौरान हनुमान जी की महिमा का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के मुख्य यजमान विजय शर्मा एवं सीता रहीं। मंदिर के संस्थापक एवं नगर पार्षद एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने बताया कि भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें गोपाल वर्मा एवं धर्मबीर फौजी (दिल्ली) ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर पूनम यादव, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, उपाध्यक्ष अंकित लोहिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी मधु वशिष्ठ, भाजपा नेता एडवोकेट बलजीत यादव, प्रधान बिल्लू पोसवाल, नगर पार्षद मोनिका यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें