फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उधारी चुकाने की चाह ने पांच दोस्तों को बना दिया लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में 29 जनवरी की रात को सैनिटरी व्यापारी से लूटपाट करने वाले आरोपियों की कहानी कुछ अलग है। पुलिस की गिरफ्त में चांदपुर की ढाणी निवासी रवि अपना स्वयं का कारोबार करता था। उसने दोस्तों के साथ मिलकर बाजार से ब्याज पर रुपये उधार उठाए, लेकिन धंधा चौपट होने के कारण लोगों का तकाजा शुरू हो गया। इसके बाद पांचों दोस्तों ने कर्ज उतारने के लिए लूटपाट करने की साजिश रची। पांचों दोस्तों ने सैनिटरी व्यापारी की रेकी की। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

कैश होने की थी जानकारी
एसपी ने यह भी खुलासा किया कि अभी पकड़े गए तीनों आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। इतना जरूर है कि आरोपियों को व्यापारी के घर में कैश होने की जानकारी पहले से थी। इन्हें पता था कि व्यापारी का काम काफी अच्छा है और शनिवार को यह पैसे बैंक में जमा नहीं करा पाते, इसलिए शनिवार को ही उन्होंने घर में डकैती की।
विज्ञापन


कार व हथियार बरामद
इस मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी सीआईए व मॉडल टाउन थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को रेवाड़ी से ही गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल व एक कार बरामद हुई है। ये हथियार और कार लूट की वारदात में इस्तेमाल हुए थे।
विज्ञापन


नकाबपोश बदमाशों ने खटखटाया शटर
दरअसल, रेवाड़ी शहर की नई अनाज मंडी में सैनिटरी का काम करने वाले व्यापारी देवदत्त की देवदत्त नवीन कुमार नाम से फर्म है। देवदत्त दुकान के ऊपर ही बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। दुकान बंद करने के बाद 29 जनवरी की रात शटर खटखटाने की आवाज आई। उन्होंने अपने बेटे को शटर उठाने के लिए भेज दिया। जैसे ही बेटे ने दुकान का शटर उठाया बाहर तीन युवक खड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें