रेवाड़ी। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही शहर के फूल बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मांग में तेजी के चलते गेंदा, गुलाब और चमेली जैसे प्रमुख फूलों के दामों में करीब 10 प्रतिशत तक इजाफा दर्ज किया गया है।
फूल विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। स्थानीय फूल बाजार के व्यापारियों के मुताबिक नवंबर से फरवरी तक का समय शादी समारोहों का मुख्य सीजन माना जाता है।
इस दौरान हल्दी, मेहंदी, तिलक, बरात और सजावट के लिए भारी मात्रा में फूलों की खरीद की जाती है। इस वर्ष शादियों की संख्या अधिक होने से फूलों की मांग अचानक बढ़ गई है। मांग बढ़ने के कारण मंडी में फूलों की सप्लाई पहले जैसी नहीं रह पाती जिससे दामों में उछाल आना स्वाभाविक है।
सबसे ज्यादा मांग चमेली और गुलाब की रहती है क्योंकि ये दोनों फूल शादी के शुभ कार्यों और सजावट में सबसे अधिक उपयोग किए जाते हैं। गुलाब का उपयोग वरमाला, कार सजावट और मंच की सजावट में किया जाता है। वहीं चमेली के फूल बड़ी मात्रा में गजरा, मंडप की सजावट के लिए खरीदे जाते हैं।
दिसंबर के पहले सप्ताह में दामों में और उछाल की संभावना
फूल विक्रेता मोहन, दीपक, रामपाल ने बताया कि पिछले सप्ताह तक जो गुलाब 180 से 220 रुपये किलो मिल रहा था, वह अब 280 से 300 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं गेंदा 120 से 150 रुपये किलो महंगा हुआ है। चमेली का रेट भी 35 से 40 रुपये किलो तक बढ़ गया है। उनका कहना है कि यदि मांग इसी तरह बढ़ती रही तो दिसंबर के पहले सप्ताह तक दामों में और 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है। कई बार मौसम के कारण फूलों की सप्लाई प्रभावित हो जाती है, ऐसे में जब मांग अधिक होती है तो कीमतों में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिलता है। इस वर्ष बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण फूलों की उत्पादन दर प्रभावित हुई है जिसका असर अब बाजार पर दिख रहा है।
शादी सीजन में फूलों की रेट लिस्ट
फूल पिछले महीने का भाव- -वर्तमान भाव
गेंदा 100120 प्रति किलो- - 120150 प्रति किलो
कमल का फूल12- 20 प्रति पीस- -15 25 प्रति पीस
रजनीगंधा150180 प्रति किलो- - 170 200 प्रति किलो
गुलाब 180220 प्रति किलो- - 280300 प्रति किलो
चमेली 250280 प्रति किलो- - 280320 प्रति किलो
मोगरा 300350 प्रति किलो- - 330380 प्रति किलो