फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4 हजार किमी दौड़ रहे अंकुर

विज्ञापन
अंकुर के रेवाड़ी पहुंचने पर स्वागत करते लोग। स्रोत : संस्था - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4 हजार किलोमीटर की दौड़ पर निकले धावक अंकुर रेवाड़ी में पहुंचे। अंकुर शहीदों के सम्मान और नशा-मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर देशभर में दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

यह यात्रा 31 अक्तूबर को शुरू की गई थी। उनके रेवाड़ी पहुंचने पर रेवाड़ी रनर्स फ्लीट द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। आगमन पर अंकुर को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
स्वागत के उपरांत अंकुर ने शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वे रेजांगला स्मारक पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

8 वर्षीय शानू और 7 वर्षीय मनु ने भी उनके साथ 25 किलोमीटर दौड़कर उन्हें राजस्थान बॉर्डर से जयपुर की ओर रवाना किया गया। रेवाड़ी रनर्स फ्लीट के संस्थापक परमजीत यादव, नीरू भारद्वाज, कमल जांगड़ा, ओमप्रकाश यादव, मयंक खिंची, महेश कुमार (साइकिलिस्ट), राहुल चाहर, रामजस खिंची, जयप्रकाश यादव, राम यादव सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें