फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रीन बेल्ट पर अवैध निर्माण को लेकर डीसी ने एचएसवीपी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

Tue, 31 Mar 2026 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव सुर्खपुर व बिहारीपुर में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को जांच कर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

धारूहेड़ा के सेक्टर-4 में ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण की शिकायत पर डीसी ने एचएसवीपी को शिकायत पर जांच करते हुए कार्रवाई कर रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा है। गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में एससी चौपाल पर अवैध कब्जे की शिकायत पर बीडीपीओ डहीना को मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
इन शिकायतों के अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली और पुलिस संबंधित शिकायतें आई, जिनका डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तय समय में समाधान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें