फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीसी ने बीडीपीओ को दिए जोहड़ की सफाई करवाने के निर्देश

Mon, 22 Jun 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समाधान शिविर समस्या लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में गांव जैतपुर शेखपुर में जोहड़ की सफाई नहीं होने की समस्या आई। इस पर डीसी अभिषेक मीणा ने बीडीपीओ को जोहड़ की सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव मांढैया खुर्द की ढाणी में पानी की सप्लाई नियमित नहीं होने की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को समस्या दूर करने, गोलियाकी गांव में खेतों में बिजली कनेक्शन देने के निर्देश बिजली निगम के अधिकारियों को दिए। गांव सुनारिया में किसान को फसल का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत पर कृषि विभाग के अधिकारी को समस्या का निवारण करवाने के आदेश दिए हैं।
शहर के महावीर नगर में सीवरेज जाम की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में फैमिली आईडी, पेंशन, पेयजल व पुलिस से संबंधित शिकायतें भी आईं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर निवारण करवाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी राहुल मोदी, जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी रविंद्र सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें