फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तिथियां बदलीं, अब राजकीय स्कूलों में 24 अक्तूबर से होंगी छमाही परीक्षाएं

Tue, 14 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों में होने वाली छमाही परीक्षाओं की तिथियां बदली गई हैं। अब यह परीक्षाएं 24 अक्तूबर से 6 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं कक्षा चौथी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए होंगी। नए शेड्यूल में कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा के बाद विभिन्न विषयों के अंक समय से अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी नए शेड्यूल की जानकारी दी है। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों के साथ नई डेटशीट साझा करने को कहा गया है। प्रधानाचार्यों को भी निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा समाप्त होने के बाद छमाही परीक्षा के अंक समय पर अवसर एप पोर्टल पर अपलोड कराएं। ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।
इस बार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक शिक्षा परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम की ओर से विद्यालयों के लिए प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। इस बार छमाही परीक्षाएं एक ही चरण में संपन्न कराई जाएंगी। पहले चरण में कक्षा चौथी से आठवीं तक और दूसरे चरण में नौवीं से 12वीं तक की परीक्षाएं ली जाएंगी। -
विज्ञापन

कक्षा 4 से 8 तक की परीक्षा तिथियां : 24 अक्तबर को अंग्रेजी, 25 को हिंदी, 27 को गणित, 28 ईवीएस, बीवीएस 29 को विज्ञान व सामाजिक विज्ञान, 30 को संस्कृत, पंजाबी,उर्दू, 31 अक्तूबर को चित्रकारी,संगीत, गृह विज्ञान, कृषि की परीक्षाएं होंगी।
कक्षा 9 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 25 को अंग्रेजी, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 29 को विज्ञान, 30 अक्तूबर को संस्कृत,पंजाबी व उर्दू और 31 अक्तूबर को ड्राइंग, म्यूजिक, फिजिकल साइंस, एनएसक्यूएफ की परीक्षाएं होगी। कक्षा 10 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को विज्ञान, 25 को संस्कृत,पंजाबी,उर्दू, 27 को सामाजिक विज्ञान, 28 को अंग्रेजी, 29 को हिंदी, 30 अक्तूबर को गणित की परीक्षा होगी।
कक्षा 11 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी, 25 को केमिस्ट्री, सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज़, 27 को कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी, 28 को हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंस, 29 को हिंदी, 30 अक्तूबर को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस परीक्षाएं होंगी।
31 अक्तूबर को को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, 3 नवंबर को अंग्रेजी 4 नवंबर को एनएसक्यूएफ और 6 नवंबर को संस्कृत,पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षाएं होगी।
कक्षा 12 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को कंप्यूटर साइंस, भूगोल, साइंस, 25 को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 29 को संस्कृत,पंजाबी,उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, 30 को केमिस्ट्री, सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज की परीक्षा होगी।
इसी प्रकार 31 अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी 3 नवंबर को हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स 4 नवंबर को इकोनॉमिक्स, होम साइंस, और 6 नवम्बर को एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।

वर्जन :
चौथी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की छमाही परीक्षाएं 24 अक्तूबर से शुरू होंगी। इसे लेकर विद्यालय मुखियाओं को सिलेबस पूरा कराने के साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम भी समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।-सुभाष चंद, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें