फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का दौर नवाचार और नए विचारों का : प्रो. असीम

Sun, 23 Aug 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम को देखते प्रोफेसर्स व विद्यार्थी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में जेन एच आईडियाथॉन 2026 के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। विश्वविद्यालय के सरदार पटेल भवन स्थित सेमिनार हॉल-1 में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि आज का दौर नवाचार और नए विचारों का है।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कार्यक्रम का मुख्य आयोजन गुरुग्राम विश्वविद्यालय में किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि थे। आईजीयू प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई।
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने और समाज व देश की जरूरतों के अनुरूप समाधान तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों में समस्या समाधान क्षमता, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें नवाचार के क्षेत्र में नई दिशा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनील कुमार, डीन छात्र कल्याण प्रो. करन सिंह सहित शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें