फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने हाईवे पर लूटे 38 लाख

Mon, 19 May 2014 12:46 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ कार सवार बदमाशों ने दिल्ली- जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 स्थित कापड़ीवास के निकट राजस्थान के पशु व्यापारी से 38 लाख 67 हजार रुपये लूट लिए। लूट की घटना 16 मई की शाम की है।
विज्ञापन


लूट का मामला दर्ज कराने के लिए पशु व्यापारी गुड़गांव के बिलासपुर और धारूहेड़ा थाने के दो दिन तक चक्कर लगाता रहा। पुलिस भी सीमा विवाद में उलझी रही। रविवार को थाना धारूहेडा में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया।

राजस्थान के जिला अजमेर के गंाव अनोतिया निवासी जाकिर हुसैन पशु व्यापारी है। वह 16 मई की शाम को अपना ट्रक लेकर दिल्ली से अजमेर जा रहा था। सीमा पर स्थित कापड़ीवास गांव के निकट हाईवे पर जाम लगने के कारण उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच वहां कार में सवार बदमाशों ने ट्रक में बैठे जाकिर हुसैन को दबोच लिया और केबिन में घुसकर उसकी कनपटी पर रिवॉल्वर लगा दी। इसके बाद बदमाशों ने जाकिर हुसैन से 38 लाख 67 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर पिटाई की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भिवाड़ी की तरफ भाग निकले। पीड़ित पशु व्यापारी ने बताया कि पशुओं का भुगतान करने के लिए यह रकम लेकर जा रहा था।

सीमा- विवाद में उलझी दो थानों की पुलिस
 जिस स्थान से व्यापारी के साथ लूट की वारदात हुई वह स्थान दोनों जिलों की सीमा पर है। वारदात के बाद सबसे पहले व्यापारी गुड़गांव के थाना बिलासपुर में पहुंचा, जहां पुलिस ने उससे बताया कि घटना क्षेत्र धारूहेड़ा थाने का है, इसलिए मुकदमा वहीं पर दर्ज होगा।

इसके बाद पीड़ित अपने गुड़गांव में अपने रिश्तेदार के घर चला गया। रविवार को वह रिश्तेदारों के साथ थाना धारूहेड़ा पहुंचा और घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस ने बिलासपुर पुलिस से संपर्क किया तो वहां की पुलिस ने बताया कि घटना स्थल उनके क्षेत्र का है। इसके बाद रविवार को धारूहेड़ा पुलिस ने जाकिर हुसैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

मतगणना के चलते बदमाशाें ने उठाया फायदा
16 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते जहां गुड़गांव और धारूहेडा की पुलिस व्यस्त थी। वहीं बदमाशों ने मौका पाकर पशु व्यापारी को शिकार बना लिया। आशंका है कि बदमाशाें को पहले की इसकी जानकारी थी कि जाकिर के पास नकदी है इसके चलते हाईवे पर जाम लगते ही बदमाशों ने उससे नकदी लूट ली और मौका पाकर फरार हो गए।

जाकिर हुसैन ने पहले बिलालपुर थाना में शिकायत दी थी। वहां पर यह मामला धारूहेड़ा का बताने की वजह से वह रिश्तेदारों के पास पहुंच गया और हमारे पास रविवार को ही आया है। शिकायत पर लूट मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

संदीप पूनिया, थाना प्रभारी धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें