फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कांग्रेस ने पुलिस पर पार्षदों व परिजनों को दबाव में लेने का आरोप लगाया

Fri, 18 Sep 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। नगर निकाय चुनावों के बाद जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा ने भिवाड़ी एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया है कि नगर निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों तथा उनके परिवार के सदस्यों को पुलिस और प्रशासन द्वारा दबाव में लेने, उत्पीड़न करने और डर का वातावरण बनाने की शिकायतें व सूचनाएं लगातार मिल रही हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर जनप्रतिनिधि को बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का अधिकार है। किसी भी राजनीतिक दल के निर्वाचित प्रतिनिधि या उनके परिजनों को राजनीतिक वजहों से परेशान करना लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष प्रशासन के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों तथा उनके परिजनों को अनावश्यक रूप से परेशान या प्रताड़ित किए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव या पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए। निर्वाचित पार्षदों को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अपने संवैधानिक दायित्व निभाने का माहौल सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा राजनीतिक दबाव में नियम-विरुद्ध कार्रवाई की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें