फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अभय सिंह चौक से पटौदी और झज्जर रोड की 12.56 करोड़ से सुधरेगी दशा

विज्ञापन
फोटो : 2अभय सिंह चौक से पटौदी रोड की तरफ जा रहा मार्ग। संवाद
विज्ञापन
प्रवेश चौहान
विज्ञापन

रेवाड़ी। लंबे समय से बदहाल अभय सिंह चौक से पटौदी रोड और झज्जर रोड तक की दशा सुधारी जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने इस मार्ग की दशा सुधारने के लिए कुल 12.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराने का निर्णय लिया है। खास बात ये है कि इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
लंबे समय से इस मार्ग की हालत खराब थी। खासकर बारिश के मौसम में लोगों को गड्ढों और पानी भराव की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नागरिकों और व्यापारियों की लगातार शिकायतों के बाद अब प्रशासन ने ठोस कदम उठाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार सड़क सुधार कार्य को दो हिस्सों में बांटा गया है। अभय सिंह चौक से पटौदी रोड तक की सड़क के सुधार के लिए 7.85 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। वहीं, पटौदी रोड से झज्जर रोड तक की सड़क को दुरुस्त करने के लिए 4.71 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

सड़क निर्माण का यह प्रोजेक्ट न केवल शहर की बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा बल्कि नागरिकों के लिए राहत का बड़ा माध्यम भी बनेगा। वर्षों से उपेक्षित इस सड़क की दशा सुधरने से जनसुविधा में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।
-
अत्यंत व्यस्त और प्रमुख संपर्क मार्गों में है गिनती
यह मार्ग रेवाड़ी के अत्यंत व्यस्त और प्रमुख संपर्क मार्गों में गिना जाता है। यह उद्योग, व्यापार, और परिवहन क्षेत्र के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई वर्षों से इस सड़क की हालत बेहद खराब है। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार तो वाहन चालकों को अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ता था। एक स्थानीय दुकानदार राजेश यादव ने बताया कि हमने कई बार अधिकारियों को शिकायत की, जनप्रतिनिधियों से भी बात की लेकिन अब जाकर कुछ राहत की उम्मीद जगी है।
-
3 सितंबर को टेंडर भरने की अंतिम तारीख
एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पारदर्शिता से की जा रही है। इच्छुक निर्माण एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है और 3 सितंबर को टेंडर भरने की अंतिम तारीख तय की गई है। टेंडर खुलने के बाद तय समय सीमा में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य में न केवल रिपेयरिंग की जाएगी बल्कि जहां जरूरत होगी वहां पूरी सड़क को दोबारा बनाया जाएगा। जल निकासी की व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा ताकि बारिश के समय जलभराव की स्थिति न बने।
विशेष मरम्मत के अंतर्गत होंगे ये कार्य
जीएसबी की नई लेयर बिछाना, डब्लयूएमएम का निर्माण, डीबीएम की परतें, थर्मोप्लास्टिक पेंट से सड़क चिह्नों का निर्माण, रिफ्लेक्टिव रोड स्टड्स का लगाना, विभिन्न प्रकार के संकेत बोर्ड लगाना, अन्य जरूरी सड़क सुरक्षा उपकरणों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन




अभय सिंह चौक से पटौदी रोड और झज्जर रोड तक की दशा सुधारी जाएगी। इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। -अमित, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें