फोटो: 22रेवाड़ी। राजकीय कन्या महाविद्यालय तिहाडा के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए एसडीएम
बावल। एसडीएम बावल मनोज कुमार ने वीरवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय तिहाड़ा के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। वहां चल रहे निर्माण कार्य बारे जानकारी ली। एसडीएम बावल मनोज कुमार ने अधिकारियों से कहा कि नवनिर्मित भवन में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 फरवरी से पहले राजकीय कन्या महाविद्यालय तिहाड़ा के भवन को दुरुस्त किया जाए, ताकि आगामी सत्र में महाविद्यालय को नई इमारत में शिफ्ट किया जा सके। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग बावल के उपमंडल अभियंता, हॉर्टिकल्चर बावल के उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग बावल के इलेक्टि्रकल डिवीजन के उपमंडल अभियंता, उपमंडल अभियंता डीएचबीवीएन, उपमंडल अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग सहित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बावल मौजूद रहे।