निरीक्षक करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 2 मई को रेवाड़ी में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गांव गोकलपुर और सैनी पब्लिक स्कूल में होने वाली जनसभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिले के गांव गोकलपुर में महाभारत कालीन प्राचीन शिव मंदिर के चतुर्थ विशाल भंडारा महोत्सव एवं मंदिर के शिलान्यास समारोह में दोपहर 1 बजे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इसके उपरांत सैनी पब्लिक स्कूल में आयोजित चुनावी जनसभा को 4 बजे संबोधित करेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व मंदिर प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। इस अवसर स्वामी धीरज गिरी महाराज, दीपक मंगला, बिजेंद्र यादव, संजय चौहान, महेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।