फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नगर परिषद के सामने तीन महीने में विकास कार्य कराने की बड़ी चुनौती

Mon, 13 Oct 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद प्रशासन ने विकास कार्यों को गति देने का दावा किया है लेकिन यह आसान नहीं है। वजह यह है कि नगर परिषद का कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त होगा। पिछले दिनों हुई नगर परिषद की बैठक में शहर के प्रमुख चौकों और गेटों के सुंदरीकरण समेत अन्य कार्यों को मंजूरी दी गई थी। ये कार्य अभी शुरू भी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में तीन महीने में विकास कार्य पूरा करा पाना नप के लिए चुनौती होगी।
विज्ञापन

सबसे बड़ा चिंता का विषय यह है कि अगले माह से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगेगा। गत वर्ष की तरह प्रदूषण बढ़ा और निर्माण कार्यों पर रोक लगी तो विकास कार्य रुक जाएंगे। पिछले वर्ष एक्यूआई 400 पार कर गया था। कुछ कार्य ऐसे भी हैं जो चल रहे हैं। कई कार्य शुरू होने बाकी हैं। ये कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
कार्यों की समय सीमा कम होने के कारण प्राथमिकता तय करना और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना आवश्यक होगा। पास हुए मुद्दों में सड़क सुधार, जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे में समय रहते योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से काम करना होगा। वहीं, नगर परिषद सदस्यों ने हाउस मीटिंग में यह भी बताया कि जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इन मुद्दों को जल्द से जल्द लागू करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
यह देखना रोचक होगा कि शेष तीन महीने में नगर परिषद कितने मुद्दों को समय पर पूरा कर पाती है और जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
नगर परिषद की नई बिल्डिंग बनना मुश्किल
बैठक में नगर परिषद को नगर निगम बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इस दौरान कहा गया था कि नगर निगम बनाने से पहले पीपीपी का डाटा पूरा होना चाहिए। यह मामला अभी काफी लंबा जाएगा। पार्षदों ने कहा था कि नगर निगम का मामला पहले उठाना चाहिए था। नगर परिषद की नई बिल्डिंग बनाने के लिए एचएसवीपी को 13 करोड़ रुपये पास हो गए हैं, लेकिन नई बिल्डिंग इस कार्यकाल में तैयार होना अब मुमकिन नहीं है। यह प्रक्रिया काफी लंबी है।


तालाबों का सुंदरीकरण कार्य नहीं हुआ पूरा
बैठक में सोलहराही और बड़ा तालाब को पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। अभी तालाबों का सुंदरीकरण पूर्ण रूप से नहीं हो पाया है। नगर परिषद क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार बनने है, इसके टेंडर लग गए हैं। सभी चौकों के सुंदरीकरण को लेकर सहमति बनी है। दो चौक का टेंडर लगा है, बाकी का अभी नहीं लगा है। शहर के सभी गेटों का सुंदरीकरण होना है, ये कार्य भी मौजूदा कार्यकाल में होने की संभावना है। वहीं, लाल डोरे क्षेत्र में प्रमाणपत्र हेतु कमेटी नियुक्त करने और लाल डोरा में किए गए कार्य को सत्यापित करने को लेकर पार्षदों को कमेटी का सदस्य बनाया जाएगा, कमेटी सत्यापन करेगी।
वर्जन
नगर परिषद की ओर से विकास कार्य तेजी से करवाया जा रहे हैं। कोशिश है विकास कार्य जल्द पूरा करा दिए जाएं। कई कार्यों के लिए जल्द टेंडर लगाए जाएंगे। इसके लिए टीम लगातार मानीटरिंग कर रही है।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें