फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नगर परिषद के चुनाव को लेकर हलचल तेज

Fri, 02 Jan 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद के आगामी चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। शहर की नई वार्डबंदी को सरकार से हरी झंडी मिलने और अधिसूचना जारी होने के बाद अब वार्ड आरक्षण की तैयारी पूरी कर ली गई है। 2 जनवरी को जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) कार्यालय में एडहॉक कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें ड्रा के माध्यम से यह तय होगा कि कौन सा वार्ड आरक्षित होगा।
विज्ञापन

पहली बार वार्ड की संख्या 31 से बढ़ाकर 32 कर दी गई है। नई वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ड्रा के जरिए अनुसूचित जाति (एससी), महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के लिए वार्डों का निर्धारण किया जाएगा। एससी वाडों की संख्या बढ़ाकर इस बार 5 से 6 की जाएगी।
पहली बार बीसी-ए को भी आरक्षण का सीधा लाभ मिलने जा रहा है। पहली बार ही नगर परिषद की वार्डबंदी के लिए आबादी का आंकड़ा परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से लिया गया है।
विज्ञापन


अब कुल 32 वार्ड किए गए हैं। इनमें 6 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी, जिसमें 2 महिलाओं के लिए शामिल हैं। 3 सीटें पिछड़े वर्ग ''''ए'''' के लिए आरक्षित की गई हैं, जिसमें 1 महिला के लिए है। पिछड़े वर्ग ''''बी'''' के लिए 4 सीटें होंगी, जिनमें 2 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल 11 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनमें 5 अनुसूचित जाति व पिछड़ा तथा 6 सामान्य वर्ग के लिए हैं। कुल वाडों में से आरक्षित होने वाले वाडों की संख्या का निर्धारण सरकार द्वारा कर दिया गया है, अब कौन से से वार्ड आरक्षित हुए हैं, यह एडहॉक कमेटी की बैठक में निकाले जाने वाला ड्रा तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें