फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्रिसमस-डे पर गिरजाघर को सजाया

विज्ञापन
सर्कुलर रोड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च को लाइटों से सजाया गया। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। क्रिसमस-डे पर सर्कुलर रोड पर वीरवार को गिरजाघर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम को रोशनी से सजे गिरजाघर आकर्षित नजर आ रहे हैं। बाजार में भी गिफ्ट गैलरियों पर उपहार खरीदने वाले उत्साहित दिख रहे थे। बीएमजी मॉल में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शहर के सर्कुलर रोड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में प्रार्थना सभा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ घरों में भी साज सज्जा की गई है। क्रिसमस पर बेकरी की दुकानों पर भी केक और पेस्ट्री की बिक्री की तैयारी की गई है। इस दौरान यहां से लोग विभिन्न तरह के केक और पेस्ट्री खरीद रहे हैं।
अन्य दिनों की अपेक्षा क्रिसमस डे और नववर्ष पर लोग केक और पेस्ट्री की बिक्री अधिक होती है। 50 रुपये से आरंभ है जबकि पेस्ट्री 25 रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक के बिक रहे हैं। चॉकलेट, स्ट्राबेरी और सामान्य किस्म के केक और पेस्ट्री पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन
लोगों के लिए 25 दिसंबर को सुबह 9 से 10 बजे एक घंटे के लिए चर्च में प्रार्थना सभा होगी। उसके बाद चर्च को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। प्रभु यीशु से देश और समाज में अमन और भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की। - गोल्ड विन, पादरी, सेंट एंड्रयूज चर्च, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें