फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर आए बच्चे की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली के समीप जवाहर लाल नेहरू कैनाल में डूबने से रविवार को एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली के सुलतानपुरी निवासी करीब 13 वर्षीय अभय कोसली में सालावास रोड निवासी विजय पाल के घर आया हुआ था। रविवार को करीब चार बजे वह नहाने के लिए नेहरू कैनाल पर गया था। बताया जा रहा है नहाते समय वह नहर में डूब गया। अभय के देररात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोज शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गुड़ियानी स्थित जवाहर लाल नेहरू कैनाल में एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान अभय के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें