फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को सांप ने काटा, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सांप के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई है। झुग्गी में खेलते वक्त सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। रेवाड़ी शहर के बावल रोड पर स्थित गांव करनावास में पश्चिम बंगाल का एक परिवार झुग्गी बनाकर रहता है। परिवार के ज्यादातर सदस्य कूड़ा बीनने का काम करते हैं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 3 साल का शेख इमरान झुग्गी में ही खेल रहा था कि उसे एक सांप ने डस लिया। उसके पैरों पर सांप के डसने के निशान हैं। सांप काटने के बाद परिजन तुरंत उसे रेवाड़ी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों की सहमति के बाद बगैर पोस्टमार्टम के ही चिकित्सकों ने शव सौंप दिया।
पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हादसे
सांप काटने से यह कोई पहली मौत नहीं हुई है। इससे पहले भी झुग्गियों में रहने वाले कई लोगों की जहरीले जानवर के काटने से मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले भी झुग्गी में रहने वाले एक शख्स को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। खासकर बारिश के सीजन में सांप के काटने से मौत होने के मामले ज्यादा सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें