फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़ने का आह्वान

Fri, 21 Aug 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते स्टाफ व विद्यार्थी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के दक्षिण हरियाणा स्थित सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में जेन-एच आइडिएथॉन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम विश्वविद्यालय से किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने युवाओं को नए विचारों को आगे बढ़ाने और डर को पीछे छोड़कर उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रखने के लिए प्रेरित किया।
निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य नौकरी करने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले युवा तैयार करना है। उन्होंने छात्राओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं में भी उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं। वे स्थानीय कौशल और सामाजिक माध्यमों का उपयोग कर गांवों में ही नए व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंटर्नशिप कमेटी से नीलम यादव, डॉ. रीनू यादव और डॉ. पूजा सहित डॉ. राकेश कुमार, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. अंजलि पांचाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें