रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की तरफ से मधुर संगीत है श्रीमद्भागवत गीता कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिओ गीता की जिला संयोजक मीनाक्षी अरोड़ा, सह नगर संघचालक श्याम सुंदर पहुंचे।
संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि स्वयं भगवान के मुख से संपूर्ण मानवता के लिए गीत के रूप में दिया गया सुंदर उपदेश श्रीमद्भागवत गीता के रूप में समूचे विश्व के कल्याण के लिए है। संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद् डॉक्टर बलबीर अग्रवाल, प्रोफेसर सीएल सोनी व राजेंद्र सिंह यादव चांदावास ने कहा कि गीता के उपदेश में स्पष्ट है कि सनातन धर्म में कोई जाति-पाति का भेदभाव नहीं है। जो व्यक्ति जैसा कार्य करता है उसी से उसकी जाति तय होती है।
प्रमुख शिक्षाविद् प्रीति कपूर, महिला प्रधान निशा सिकरी व समाजसेविका मधु गुप्ता ने कहा कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता है अपने परिवारों में बच्चों के साथ बैठकर श्रीमद्भागवत गीता का पठन-पाठन करने की। हेल्थ एंड वेलनेस कोच डॉक्टर सपना यादव ने सभी को स्वास्थ्यवर्धक आसन-प्राणायाम का अभ्यास कराया।
डॉक्टर बलबीर अग्रवाल ने कन्हैया तुमको आना पड़ेगा, वचन गीता वाला निभाना पड़ेगा भजन गाकर सभी की तालियां बटोरी। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, लक्ष्मी नारायण, कपिल कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, सोनिया कपूर, हिमांशु, जूही, तन्वी, सुनीता, सुदर्शन मेहंदीरत्, विनोद गोयल व अन्योंं ने अपना सहयोग दिया।