फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कर्नल राम सिंह चौक से कंटेनर डिपो तक बाईपास रोड की होगी मरम्मत, आठ करोड़ होंगे खर्च

Sun, 14 Jun 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कर्नल राम सिंह चौक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने कर्नल राम सिंह चौक से कंटेनर डिपो तक 60 फीट चौड़ी बाईपास रोड की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया है। इस कार्य पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एचएसवीपी ने निर्माण एजेंसियों से 29 जून तक निविदाएं आमंत्रित की हैं। टेंडर 30 जून को खोले जाएंगे।
विज्ञापन

यह बाईपास रोड सेक्टर-4 व 19, सेक्टर-3 व 18 और सेक्टर-1 व 16 के बीच से होकर गुजरती है। इसके अलावा कंटेनर डिपो तक भारी वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक और भारी वाहनों के दबाव के कारण सड़क कई स्थानों पर खराब हो चुकी है।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं तो कहीं गिट्टियां उखड़ गई हैं। इस सड़क पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
टेंडर के अनुसार इस कार्य में सड़क की क्षतिग्रस्त परत को हटाकर नई परत बिछाई जाएगी। इसके अलावा सड़क किनारे जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त की जाएगी ताकि बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या कम हो सके।
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत होने से कंटेनर डिपो तक आने-जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही भी सुगम होगी। सड़क की बेहतर स्थिति से वाहन चालकों का समय बचेगा, ईंधन की खपत कम होगी और दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी।

अभय सिंह चौक से कर्नल राम सिंह चौक तक सड़क की होगी मरम्मत
अभय सिंह चौक से कर्नल राम सिंह चौक तक सड़क बनाई जाएगी। 60 मीटर चौड़ी बाईपास रोड की मरम्मत करीब 6.79 करोड़ रुपये से होगी। इसके लिए टेंडर पहले ही लगाए जा चुके हैं। यह सड़क शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है जो विभिन्न सेक्टरों को आपस में जोड़ती है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही सड़क पर लगाए जाने वाले साइन बोर्ड और डेलीनेटर से रात के समय भी वाहन चालकों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

लंबे समय से चला आ रहा विवाद सुलझने की ओर
दूसरी तरफ सेक्टर-4 से एनएच-48 तक बनने वाली 120 मीटर चौड़ी वी-2 रोड का लंबे समय से चला आ रहा विवाद सुलझने की ओर बढ़ गया है। एचएसवीपी ने स्पष्ट कर दिया है कि सड़क का अलाइनमेंट नहीं बदला जाएगा। सड़क की जद में आने वाले मकानों और अन्य निर्माणों का संयुक्त सर्वे कर प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। करीब 91 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सड़क बनने से सेक्टर-4, 19, 20, 36 और 37 के लोगों को सीधा एनएच-48 से संपर्क मिलेगा और हाईवे तक पहुंचने में मात्र 5-6 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन


वर्जन
बाईपास रोड की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।-रोहित, जेई, एचएसवीपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें