धारूहेड़ा। एक ओर जहां समाज मे सादगीपूर्ण विवाह करने की प्रथा तेजी से चल रही है वहीं दूसरी ओर गांव महेश्वरी में जय सिंह सहरावत का बेटा अक्षय सहरावत महज चालीस किलोमीटर दूर अलवर जिले स्थित गांव मांघा का माजरा से दूल्हन को लेने के लिये हैलीकॉप्टर मे गया। दूल्हे ने लगभग पांच लाख रूपये के किराए पर उडनखटोला लिया और दुल्हन को लेने के लिये उसमें बैठ कर रवाना हुआ।
धारूहेडा के नजदीक भिवाड़ी रोड स्थित गांव महेश्वरी में चौधरी जयसिंह सहरावत के बेटे अक्षय कुमार की घुड़चढ़ी धूमधाम से निकली। दुल्हन लाने के लिए हैलीकॉप्टर मंगवाया गया। घुडचढी उपरांत दूल्हे उडनखटोले में रवाना हुआ। हैलीकॉप्टर से दूल्हन को लाने का खर्चा लगभग पांच लाख रुपये बताया गया। हैलिपैड स्थल पर उडनखटोले को देखने हेतू ग्रामीणों व परिजनों की भारी भीड़ मौजूद रही। इधर स्थानीय पुलिस ने उडन खटोले की अनुमति के दूष्टिगत चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी तो उधर हैलीकॉप्टर की सुरक्षित उड़ान के मदेनजर हैलीपैड स्थल पर दमकल गाडी भी खड़ी थी। ग्राम महेश्वरी की इस महंगी शादी को लेकर जहां लोगो मे उत्सुकता व कौतूहल दिखा।