बैठक करते ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। स्रोत : सभा
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा की बैठक प्रधान चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में हुई। इसमें 4 मार्च को रंगोत्सव व धुलेंडी मनाने का निर्णय लिया गया।
प्रधान ने कहा कि होली महोत्सव ब्रह्मगढ़ में मनाया जाएगा। होलिका पूजन व दहन का 2 मार्च को होगा। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण पूजन व दहन नहीं किया जा सकेगा। रंगोत्सव व धुलेंडी बुधवार 4 मार्च को मनाया जाएगा।
भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव इस वर्ष 19 अप्रैल रविवार अक्षय तृतीया पर ब्रह्मगढ़ स्थित मंदिर में हवन कर मनाया जाएाग। ब्राह्मण सभा को समाज के सदस्य के गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के कारण इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मिले एक निवेदन पर निर्णय लिया गया कि सभा के बैंक खाता का स्कैनर क्यूआर कोड समाज के सूचना ग्रुप में भेजा जा रहा है। समाज के सदस्यों से निवेदन कर यथासंभव आर्थिक राशि भेजकर इलाज में सहयोग करने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर उपप्रधान दीपक मुदगिल, जयकुमार कौशिक, हेमन्त भारद्वाज, प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज, जितेंद्र तिवाड़ी मौजूद रहे।