फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में कार्यरत गांव मायन के जवान के निधन की सूचना के बाद गांव में मातम पसरा है। शनिवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचेगा, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव मायन निवासी साहिल चौहान सेना में कार्यरत थे और वर्तमान में वह रांची में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वीरवार को ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर आने से वह गिर गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। साहिल के निधन की सूचना मिलने के बाद से परिजन सदमे में हैं। साहिल के परिवार में पिता सुभाष सिंह के अतिरिक्त मां, छोटा भाई व एक बहन हैं।
साहिल चौहान करीब तीन साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे और 17 फरवरी को वापस ड्यूटी पर लौटे थे। निवर्तमान सरपंच रविंद्र ने बताया कि सेना के जवान के निधन की सूचना से गांव में मातम का माहौल है। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचे की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें