फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तेल मिल परिसर में बने कमरे में मिला युवक का शव

विज्ञापन
सीसीटीवी की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित तेल मिल परिसर में बने कमरे में बुधवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। मृतक के पेट पर नुकीली वस्तु के निशान भी मिले हैं। युवक रात खाना खाने के बाद सो गया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस के साथ सीआईए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और कोसली की टीमों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के बुआ के लड़के के मुताबिक, 35 वर्षीय सुंदर लाल राजस्थान के कोटपुतली का रहने वाला है। वह करीब तीन दिन पहले ही रेवाड़ी आया था और ऑयल मिल में काम करने लगा। मंगलवार रात करीब 12 बजे वह मिल में काम करने के बाद उसने साथ खाना खाया और सो गया।
सुबह जब सुंदर लाल काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उसका दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो अंदर सुंदर लाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिल मालिक और पुलिस को दी गई। प्राथमिक जांच में मृतक के पेट पर किसी नुकीली वस्तु से वार किए जाने के दो निशान पाए गए हैं जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है और मिल में काम करने वाले कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। युवक की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है।


फिलहाल पुलिस का कहना है कि


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की गहनता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें