कोसली के एमटीएस सेक्टर में वार्षिक स्थापना दिवस मनाते रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।
- फोटो : Rewari
कोसली। एमटीएस सेक्टर में सेक्टरवासियों ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रथम स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए कोसली के प्रधान राकेश शास्त्री ने उपब्धियां बताईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गर्मी लगातार बढ़ रही है। इसलिए सभी सदस्य अपने घरों के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था जरूर करें। प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है।
इस मौके पर उन्होंने सेक्टरवासियों को आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ रहते हुए कोसली सेक्टर के विकास में योगदान देना जारी रखने की अपील की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सतीश जांगिड़ ने सोसायटी के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर के दोनों पार्कों और खेल मैदान में पेयजल की व्यवस्था के लिए जगह-जगह मटके रखे गए हैं। एसोसिएशन के सदस्य शिव कुमार सेठ ने जल्द पार्क में वाटर कूलर लगवाने का आश्वासन दिया। उपप्रधान वीरेंद्र झाड़ोदिया और इंस्पेक्टर दिनेश ने सेठ के इस निर्णय का स्वागत किया। इस मौके पर परमजीत, पंकज, नमन, हन्नी, राहुल, मनोज और हितेश भी मौजूद रहे।