फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आयुष विभाग की टीम ने की विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की

Tue, 17 Nov 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बुड़ौली स्कूल में आयोजित शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करती चिकित्सक डॉ. मनीषा रानी। स्
विज्ञापन
कोसली। गांव बुड़ौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयुष विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई।
विज्ञापन

शिविर में आयुष विभाग की चिकित्सक डॉ. मनीषा रानी और एमपीएचडब्ल्यू सुदेश कुमार ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान विद्यार्थियों की आंखों, दांतों, खून, वजन, ऊंचाई, एनीमिया और पाचन संबंधी समस्याओं की जांच की गई।
जांच के बाद जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं। वहीं, गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित पाए गए विद्यार्थियों को आगे की जांच और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी रेफर किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए खान-पान, स्वच्छता, हाथ धोने के सही तरीके, योग, प्राणायाम, आहार और व्यवहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नियमित दिनचर्या और संतुलित खान-पान से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों को आयुर्वेद जीवन का विज्ञान पुस्तक भी वितरित की गई।
विद्यालय प्रभारी विजय कुमार ने आयुष विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हैं। इससे बच्चों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का पता लगाने और उचित उपचार उपलब्ध करवाने में मदद मिलती है।
यह कार्यक्रम नेशनल आयुष मिशन के तहत आयुष विभाग रेवाड़ी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता लेखराम, महेश कुमार, आशा कुमारी, विज्ञान अध्यापक सतपाल सिंह, अनीता रानी, संदीप कुमार, अंकित, रेनू सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें