फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गेहूं की आवक होने से उठान की प्रक्रिया हुई धीमी

विज्ञापन
रेवाड़ी अनाज मंडी में सरसों की बोरियों का लगा ढेर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में सरसों के साथ गेहूं की आवक होने से उठान की प्रक्रिया काफी धीमी हो गई है। सरसों से अनाज मंडी अटी पड़ी है। रविवार को करीब 20 हजार क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। मौजूदा समय में अनाज मंडियां सरसों से अटी पड़ी है। जितनी आवक हो रही है, उसका 50% ही अभी उठान हो पा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में अब गेहूं की आवक होने के बाद मंडियां अनाज से अट गई हैं। इससे व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी हो रही है। हर साल इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिलती है। आढ़ती चाहते हैं कि सरसों की उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। नहीं तो गेहूं और सरसों मंडी में रखना काफी मुश्किल हो जाएगा। व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि समय रहते किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वर्जन
गेहूं में 12 फीसदी से कम नमी होनी चाहिए। मापदंड पर खरा उतरने वाली ढेरी की ही खरीद की जाएगी। इसलिए किसान परेशानी से बचने के लिए अपनी उपज को सुखाकर और साफ करके लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवीण शर्मा, डीएम, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें