फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जांच रिपोर्ट के आधार पर चुनी जाएगी एंटीबायोटिक

Thu, 19 Nov 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
डॉ. रेणु बंसल, मेडिकल ऑफिसर एवं प्रयोगशाला प्रभारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
रेवाड़ी। संक्रमण होने पर मरीज को कौन-सी एंटीबायोटिक दी जाए, इसके लिए अब जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। नागरिक अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला में नई जांच सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

ब्लड कल्चर और एंटीबायोटिक संवेदनशीलता जांच से संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया की पहचान के साथ यह भी पता लगाया जा सकेगा कि उस पर कौन-सी दवा प्रभावी रहेगी। इससे अनावश्यक एंटीबायोटिक के इस्तेमाल को कम करने में मदद मिलेगी।
नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला की प्रभारी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. रेणु बंसल ने बताया कि जनवरी 2026 में जिले के लिए एंटीमाइक्रोबियल नीति तैयार की गई थी।
इसमें विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों के सुझाव और प्रयोगशाला के जांच आंकड़े शामिल किए गए हैं। अस्पताल में एएमआर समिति गठित करने के साथ चिकित्सकों का व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाया गया है, ताकि असामान्य बैक्टीरिया और महत्वपूर्ण जांच रिपोर्ट तुरंत साझा की जा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में श्वसन संक्रमण की पहचान के लिए रेस्पिरेटरी वायरल पैनल पीसीआर, एलर्जी के मूल्यांकन के लिए टोटल आईजीई तथा लेप्टोस्पाइरा और स्क्रब टाइफस की आईजीएम जांच शुरू की गई हैं। इससे संक्रमण के वास्तविक कारण का पता लगाने में मदद मिलेगी।
डॉ. बंसल ने बताया कि सामान्य सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण में एंटीबायोटिक प्रभावी नहीं होती। बिना जरूरत इनके इस्तेमाल से बैक्टीरिया में दवा प्रतिरोध विकसित हो सकता है।
विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह के तहत 18 से 24 नवंबर तक अस्पताल में पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिताओं सहित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक नहीं लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें