फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रंजिश में बदली कहासुनी, आरोपी ने जान से मारने की नीयत से मारी थी युवक को गोली

Thu, 04 Jun 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। पुलिस ने गांव मंदोला में युवक पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी गांव मंदोला निवासी प्रिंस उर्फ मोगली को गिरफ्तार किया है। उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव मंदोला निवासी नरेश कुमार ने शिकायत में बताया था कि 3 जून को वह गांव भोजावास स्थित एक होटल पर अपने ही गांव के सोनू और प्रिंस उर्फ मोगली के साथ बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान उसकी प्रिंस उर्फ मोगली से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर लौट आए।
रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने भाई महेश और गांव के ही एक अन्य युवक संजय के साथ खाना खाने के बाद स्कूल की तरफ टहलने निकले थे। जैसे ही वे प्रिंस उर्फ मोगली के घर के सामने से गुजरे तो प्रिंस वहां आ गया।
विज्ञापन

नरेश ने आरोप लगाया कि प्रिंस उसे देखते ही आवेश में आकर अपने घर के अंदर चला गया। इसके बाद वह बंदूक लेकर बाहर निकला और उस पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली उसके भाई महेश की बाजू के नीचे लगी। वहीं, कुछ हल्के छर्रे उसे तथा उनके साथ मौजूद संजय को पेट में लगे।
इसके बाद वह अपने भाई को तुरंत खोल स्थित अस्पताल ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उसने आरोप लगाया कि प्रिंस ने उसे जान से मारने के लिए उस पर गोली चलाई थी, जो उसके भाई को लग गई।


मामले को देखते हुए खोल थाना प्रबंधक निरीक्षक गजराज सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें