फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर प्रशासन ने ढहाया निर्माण

विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग - फोटो : बहराइच-लखनऊ मार्ग पर सरयू नदी पर निर्मित पीपा पुल।
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जिला नगर योजनाकार विभाग ने उप तहसील धारूहेड़ा के अंतर्गत राजस्व संपदा सांपली (रेवाड़ी-सांपली रोड) क्षेत्र में लगभग तीन एकड़ में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया है।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 7 डीपीसी, 2 चारदीवारी तथा कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की कि नियंत्रित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कार्यालय से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कॉलोनी काटने वाले कुछ प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे प्रलोभन देकर प्लॉट बेच देते हैं जिससे बाद में खरीदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। अक्सर लोगों को इसकी जानकारी तब होती है जब विभाग द्वारा निर्माण पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें