फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कृषि विभाग का एसडीओ बताकर खाद-बीज विक्रेता से 2.25 लाख ठगने का आरोपी काबू

विज्ञापन
निवासी नरसिंह उर्फ नरेश
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना सदर पुलिस अक्तूबर माह में कृषि विभाग का एसडीओ बताकर एक खाद-बीज विक्रेता से 2.25 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की गई रकम में से 2 लाख रुपये की राशि बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुरुग्राम के गांव मिलकपुर निवासी ईश्वर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने गांव चिल्हड़ बस स्टैंड पर खाद-बीज की दुकान की हुई है। अक्तूबर में उसके पास एक नंबर से फोन आया।
फोन करने वाले ने खुद को एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का एसडीओ बताते हुए कहा कि वह अपने ड्राइवर को भेज रहा है, उसे 25 हजार रुपये दे देना। वह उसकी दुकान पर खाद भिजवा देगा। इसके बाद एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा, जिसने एसडीओ का ड्राइवर बताते हुए उससे 25 हजार रुपये ले लिए। 25 अक्तूबर को उसी नंबर से फोन करके 2 लाख रुपये और देने को कहा।
विज्ञापन

उसने फिर से ड्राइवर को 2 लाख रुपये दे दिए। उसने बताया कि उसके पास खाद भेज दिया जाएगा। बाद में जब उसके पास खाद नहीं आया तो उसने अपने स्तर पर फोन नंबर का पता लगाया तो यह नंबर गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश के निकला। पुलिस ने थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने नरसिंह उर्फ नरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें