फोटो : 8आरोपी, दीपक उर्फ निक्की। स्रोत : पीआरओ
बावल। पुलिस ने कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव गुजरीवास निवासी दीपक उर्फ निक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
राजस्थान के सवाई माधोपुर हाल आबाद नजदीक माता मंदिर रेलवे फाटक बावल निवासी पिंटू ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 23 मार्च को रात के समय वह बावल यूनिवर्सिटी के सामने से पैदल अपनी कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बावल में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने दीपक उर्फ निक्की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।