रेवाड़ी। थाना माॅडल टाउन पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला चरखी दादरी के गांव झोझुकला निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सेक्टर 10ए निवासी होशियार सिंह ढिल्लो ने अपनी शिकायत में बताया था कि 17 अप्रैल 2023 को गांव झोझुकला निवासी अनिल कुमार ने उससे कहा कि वह उसके भतीजे को डीसी रेट पर नौकरी लगा देगा। इसके बदले उसे साढ़े तीन लाख रुपये देने पड़ेंगे। भतीजे की नौकरी के लिए उसने अनिल कुमार 2 लाख रुपये चैक के द्वारा और व डेढ़ लाख रुपये नकद दे दिए। धोखाधड़ी करके आरोपी अनिल कुमार ने उसके साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिए। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।